अल्मोड़ा: आज से दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री, हरड़ा में स्व. जीना को देंगे श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज से दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
अल्मोड़ा: Chief Minister will be on a two-day Almora tour from today
Image: Chief Minister will be on a two-day Almora tour from today

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज से अल्मोड़ा दौरे पर रहेंगे। 27 जनवरी को उनका अल्मोड़ा आने का कार्यक्रम तय है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज स्व. सुरेंद्र सिंह जीना की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अल्मोड़ा आएंगे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हरड़ा में होना है। दोपहर बाद वो बीजेपी के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। वो 28 फरवरी को भी जिले में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री आज 12 बजकर 20 मिनट पर चमोली से प्रस्थान कर 12 बजकर 45 मिनट पर हरड़ा हेलीपैड अल्मोड़ा पहुंचेंगे। यहां से एक बजे हरड़ा में होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रम के लिए प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर हेलीपैड से अल्मोड़ा के लिए निकलेंगे। अल्मोड़ा पहुंचकर 3 बजकर 30 मिनट पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: गुलदार के हमले में महिला की मौत..अनाथ हो गए 4 बच्चे
मुख्यमंत्री यहां पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगे। शाम साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री सर्किट हाउस से प्रस्थान कर हिमालयन बंग्लो निकट होली एंजिल पब्लिक स्कूल के पास प्राचीन वास्तु शिल्प पर निर्मित होम-स्टे का निरीक्षण करेंगे। अल्मोड़ा के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद वो अगले दिन 28 जनवरी को सुबह नौ बजे पारंपरिक ऐपण कला से जुड़ी प्रदेश की बेटियों से बातचीत करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री का विवेकानंद कृषि अनुसंधान संस्थान जाने का कार्यक्रम तय है। जहां वो जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। समीक्षा बैठक की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री नव सृजित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा से प्रस्थान कर वो आर्मी हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां एक बजे आर्मी हेलीपैड अल्मोड़ा से चौखुटिया हवाई पट्टी का हवाई सर्वेक्षण करते हुए मुख्यमंत्री श्रीनगर के लिए रवाना होंगे।