उत्तराखंड: 4 मार्च को गैरसैंण में पेश होगा बजट..जानिए क्या होंगी खास बातें

कैबिनेट मीटिंग में कई अहम फैसले हुए। हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले की गाइडलाइन जारी करने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Gairsain budget session: Uttarakhand budget session in gairsain
Image: Uttarakhand budget session in gairsain

चमोली: उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा। बजट सत्र की तिथि भी तय हो गई है। गैरसैंण में बजट सत्र का आयोजन 1 मार्च से 10 मार्च तक होगा। चार मार्च को बजट पेश किया जाएगा। ये निर्णय उत्तराखंड कैबिनेट की मीटिंग में लिया गया। मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद और मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान चार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद की बैठक में स्वच्छ भारत मिशन में जिला स्तर पर बनाई गई समितियों में संशोधन किया गया है। समितियों में सांसद, विधायक और मंत्री नामित सदस्य होंगे। इसके अलावा जल जीवन मिशन में 97 पदों पर सहमति बनी है।

यह भी पढ़ें - पहाड़ में एक शिक्षक ऐसा भी.. खेल खेल में गणित को बनाया आसान, 9 साल से 100 फीसदी रिजल्ट
कैबिनेट मीटिंग में उत्तराखंड अग्निशमन आपात सेवा अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी सेवा नियमावली में दो संशोधन भी हुए हैं। इसके अलावा उत्तराखंड पुलिस निरीक्षक और उप निरीक्षक सेवा नियमावली में भी संशोधन किया गया। बजट सत्र संबंधी सूचना हम आपको पहले ही दे चुके हैं। शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने बताया कि आगामी एक मार्च से दस मार्च तक ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा सत्र का आयोजन किया जाएगा। उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई फैसलों पर स्वीकृति की मुहर लगी। इसके अलावा हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले की गाइडलाइन जारी करने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है। इसी के साथ जल्द ही कुंभ मेले की एसओपी जारी कर दी जाएगी।