Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड में चुनाव का असर साफ तौर पर देखा जा रहा है। अगले साल उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों के बीच खासा उत्साह नजर आ रहा है। बात करें कांग्रेस पार्टी की तो कांग्रेस पार्टी भी आगामी चुनावों को लेकर मैदान में उतर चुकी है। मगर इसी बीच कांग्रेस पार्टी और उत्तराखंड की तमाम पार्टियों को एक बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने एक चौंका देने वाला बयान दिया है जिसके बाद उत्तराखंड के सियासी गलियारों में हलचल पैदा हो गई है। हाल ही में पिथौरागढ़ के दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के महासचिव हरीश रावत ने कहा है कि वे आने वाले 2022 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।