रुद्रप्रयाग में सीएम त्रिवेन्द्र..सिद्धपीठ कालीमठ में की पूजा-अर्चना

सीएम त्रिवेन्द्र ने कालीमठ मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां भगवती के दर पर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Trivendra Singh Rawat: CM Trivendra Singh Rawat in Rudraprayag
Image: CM Trivendra Singh Rawat in Rudraprayag

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत आज रुद्रप्रयाग दौरे पर हैं। इस बीच सीएम त्रिवेन्द्र ने कालीमठ मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां भगवती के दर पर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद सीएम जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। खबर है कि रुद्रप्रयाग जिले के भ्रमण के दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत कई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इनमें से कुछ खास बातें हम आपको बता रहे हैंष सीएम कालीगंगा-1 जल विद्युत परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वो कालीगंगा-1 विद्युत गृह होते हुए कोटमा पहुंचेंगे।उसके बाद हेलीकाप्टर से खेल मैदान अगस्त्यमुनि पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा हिलांस के आउटलेट का उद्घाटन सहित विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया जाएगा। साथ ही सीएम जनपद मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की और जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में दो दर्दनाक हादसे.. दो लोगों की मौके पर मौत