Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप की एक नहीं बल्कि 2 झटके आए। भूकंप का पहला केंद्र ताजीकिस्तान बताया जा रहा है जहां भूकंप की तीव्रता 6.3 रिक्टर स्केल पर थी। बताया जा रहा है कि ताजिकिस्तान में भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था । इसका असर पूरे उत्तर भारत तक हुआ। इसके बाद भूकंप का दूसरा झटका 10:34 पर आया। भूकंप का केंद्र अमृतसर में बताया गया है। यहां जमीन से 74 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र बताया गया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई है। भूकंप के दोनों झटके उत्तराखंड में भी महसूस किए गए। भूकंप के बाद लोग घरों से बाहर निकल पड़े। आपको बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड में चमोली में आपदा आई जिसमें बड़ी जनहानि हुई है।ऐसे में एक और प्राकृतिक घटना क्या संकेत दे रही है?
यह भी पढ़ें - ब्रेकिंग: उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके..6.1 तीव्रता