Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: चारधामयात्रियों के लिए अच्छी खबर है। चारधाम विकास परियोजना के तहत रुद्रप्रयाग में 920 मीटर सुरंग बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। ये सुरंग रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड के साथ-साथ ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को आपस में जोड़ेगी। सुरंग बनाने के लिए भारत सरकार की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। रूद्रप्रयाग टनल निर्माण के लिए लगभग 225 करोड़ स्वीकृत हो गए हैं...दरअसल सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान इस टनल की स्वीकृति दे दी गई। रुद्रप्रयाग में जवाड़ी बाईपास पुल के पास ये सुरंग बनेगी जो दूसरे छोर पर रुद्रप्रयाग-चोपता-पोखरी मोटर मार्ग पर बेलणी आबादी क्षेत्र के पास निकलेगी। यहां अलकनंदा नदी पर पुल भी बनाया जिससे ये सुरंग बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ जाएगी। सुरंग बनने से इलाके की आबादी को किसी तरह का खतरा नहीं होगा, बल्कि इससे मुख्य बाजार में लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिलेगी। आगे जानिए प्रोजक्ट की खास बातें