Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हाल ही में 3 दिन के दिल्ली दौरे में गए थे। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में भाजपा अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दिल्ली दौरे के बाद एक बार फिर से राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। जैसे-जैसे उत्तराखंड में चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे सभी पार्टियां अपनी ओर से चुनाव की जोरदार तैयारियां करती नजर आ रही हैं। भारतीय जनता पार्टी भी उत्तराखंड में एक बार फिर से अपने पांव जमाने की पूरी कोशिश में है। आगामी चुनावों को देखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हाल ही में दिल्ली के तीन दिवसीय दौरे पर आए थे और उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और इस मुलाकात को मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि भाजपा में जल्द ही 3 बड़े चेहरे शामिल हो सकते हैं।