उत्तराखंड: ट्रक ने स्कूटी को कुचला..29 साल के सुमित बिष्ट की मौत..घर में पसरा मातम

उत्तराखंड में एक भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में 29 साल के एक युवक की मौत हो गई।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Nainital news: Road accident in Kathgodam Sumit Bisht dies
Image: Road accident in Kathgodam Sumit Bisht dies

नैनीताल: उत्तराखंड में हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच एक और दर्दनाक हादसे की खबर है। खबर नैनीताल जिले से है। यहां काठगोदाम थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 सेवा की मदद से युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्कूटी सवार सुमित बिष्ट भुजियाघाट से हल्द्वानी लौट रहा था। इसी दौरान वो ट्रक की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इस बात की खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. सुमित हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र का रहने वाला था। सुमित के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है. हालांकि अभी चालक फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।