उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज..आज दिल्ली से देहरादून पहुंचेंगे CM

उम्मीद है कि शाम को मुख्यमंत्री आवास पर बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक होगी। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand CM Change: CM Trivendra Singh Rawat will reach Dehradun today
Image: CM Trivendra Singh Rawat will reach Dehradun today

देहरादून: उत्तराखंड में राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेद्र सिंह रावत दिल्ली से वापस लौट रहे हैं। उम्मीद है कि शाम को मुख्यमंत्री आवास पर बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक होगी। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अचानक दिल्ली जाने के बाद सोमवार को कुछ मंत्री और विधायक भी दिल्ली पहुंच गए थे। हालांकि उन्हें वापस भेज दिया गया था। बताया तो ये भी जा रहा है कि विधायकों और मंत्रियों को आधे रास्ते से वापस भेजा गया। दिल्ली में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत गृह मंत्री अमित शाह को पार्टी के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की थी। आज वो देहरादून लौट रहे हैं, देखना है कि आगे क्या होता है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: रहने के लिहाज से खराब हो गया है देहरादून..पढ़िए लेटेस्ट सर्वे रिपोर्ट