Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में पिछले चार दिनों से जारी सियासी भूचाल फिलहाल थम गया है। पार्टी हाईकमान की तरफ से जिस तरह के संकेत मिले हैं, उसे देख लगता है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे हैं। विधायक दल की कोई फॉर्मल बैठक भी नहीं बुलाई गई है, ऐसे में त्रिवेंद्र सिंह रावत पर मंडरा रहा संकट फिलहाल टल गया है। सोमवार देर रात बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने इस संबंध में मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को किसी भी विधायक को बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया है। फिलहाल विधायक दल की कोई फॉर्मल बैठक नहीं बुलाई गई है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने एक और जरूरी बात कही। उन्होंने साफ किया कि बीजेपी के विधायकों में सीएम को लेकर कोई रोष नहीं है। जो भी नीतिगत निर्णय हैं, वो बीजेपी का पार्लियामेंट्री बोर्ड लेता है। उसकी हमें जानकारी नहीं है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले प्रदेश के एक धड़े के नेताओं के सीएम त्रिवेंद्र के नेतृत्व से नाराज होने की खबरें आई थीं।