उत्तराखंड में पल-पल बदल रहा है सियासी माहौल..अब सभी को शाम 4 बजे का इंतजार

तो सवाल ये है कि आखिर आज शाम 4 बजे क्या होने वाला है? उत्तराखंड में पल-पल राजनीतिक घटनाक्रम बदल रहा है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand change of power: CM Trivendra Singh Rawat reached Dehradun
Image: CM Trivendra Singh Rawat reached Dehradun

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर से राजनीतिक उठापठक जारी है। ये पहली बार नहीं है, जब उत्तराखंड में सियासत में ऐसा तूफान आया हो। हर बार, हर सरकार में ऐसा होता आया है। इस बीच उत्तराखंड में बीते 3 दिन से सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत देहरादून पहुंच गए हैं। उनके देहरादून पहुंचते ही कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सीएम त्रिवेंद्र शाम 4 बजे राजभवन जाएंगे। इस बात को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। उधर देहरादून में आज होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक भी टल गई है। इसे लेकर भी कई बातें कहीं जा रही हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देर रात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी सीएम के प्रति असंतोष संबंधी खबरों को खारिज किया। उनका कहना है कि नीतिगत मामले में पार्टी का संसदीय बोर्ड निर्णय लेता है। संसदीय बोर्ड के निर्णय की जानकारी हमें नहीं है। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं ने ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के बीच करीब 45 मिनट मंत्रणा की। अब देखना है कि शाम 4 बजे की मीटिंग में क्या होता है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में थमा सियासी तूफान, त्रिवेंद्र ही बने रहेंगे सीएम..जानिए अब तक की अपडेट