Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। आखिरकार दिल्ली से लौटकर सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को इस्तीफा सौंप दिया है। पहले से ही इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा था कि सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत इस्तीफा दे सकते हैं। बीते 3 दिनों से उत्तराखंड में जिस तरह से सियासी तूफान खड़ा हुआ है, उससे किसी बड़े घटनाक्रम का अंदाजा लगाया जा रहा था। जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया था कि सीएम त्रिवेन्द्र आज ही इस्तीफा दे सकते हैं। अब इस खबर पर मुहर भी लग गई है। सीएम ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया है। अब सवाल ये है कि उत्तराखंड का अगला सीएम कौन होगा। माना जा रहा है कि अनिल बलूनी या फिर अजय भट्ट में से किसी एक चेहरे की ताजपोशी हो सकती है। चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में बीजेपी को कोई कद्दावर और लोकप्रिय चेहरा ही लाना होगा।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: आज इस्तीफा दे सकते हैं सीएम त्रिवेन्द्र..आज ही करेंगे राज्यपाल से मुलाकात