उत्तराखंड में जारी है सियासी भूचाल, CM का इस्तीफा..जानिए कल क्या होगा

कल सीएम पद के अगले नाम की घोषणा होगी। यानी कल सीएम का नाम तय होगा।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
CM Trivendra Singh Rawat resigns: Cm trivendra singh rawat resigns update
Image: Cm trivendra singh rawat resigns update

देहरादून: आखिरकार लंबी उठापठक के बाद सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस्तीफा दे दिया है। अब कल क्या होगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। जी हां कल उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का ऐलान होगा। आपको बता दें कि 18 मार्च को त्रिवेंद्र सरकार के 4 साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा था। लेकिन 4 साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपना इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा दिए जाने के पीछे क्या वजह है यह स्थिति साफ नहीं हो पा रही है लेकिन बीजेपी विधायकों की नाराजगी इसके पीछे असली वजह मानी जा रही है। कई कैबिनेट मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री का तालमेल ना होना भी दूसरी वजह मानी जा रही है। अब कल उत्तराखँड के नए सीएम का ऐलान होना है। बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें शीर्ष नेतृत्व की ओर से पर्यवेक्षक बनाकर भेजे जा रहे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम विधायकों से नए नेता के नाम पर चर्चा करेंगे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में BJP का रिपोर्ट कार्ड, कोई भी CM पूरे नहीं कर पाया 5 साल