Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: तो लीजिए.... उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से चले आ रहे सियासी संकट का समाधान आखिरकार होता दिख रहा है। पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के समक्ष आती चुनौतियों के बीच एक बड़ा फैसला लिया गया है। तो यह तय हो गया है कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने सीएम पद से इस्तीफा दे रहे हैं और सीएम बनने की रेस में उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत सबसे आगे चल रहे हैं। जी हां, सूत्रों की मानें तो धन सिंह रावत उत्तराखंड के अगले सीएम बन सकते हैं। डॉक्टर धन सिंह रावत भाजपा के युवा चेहरे और भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख राजनीतिज्ञ हैं। वे वर्तमान में उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री हैं। पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और उत्तराखंड के विकास में भी उन्होंने एक महत्वपूर्ण योगदान दिया है। चलिए आपको धन सिंह रावत के जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हैं और उनका राजनीतिक सफर भी आपसे साझा करते हैं।