Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में सियासी उठापटक के बाद आखिरकार त्रिवेंद्र रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफा दिए जाने पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर निशाना साधा है। मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलकर बीजेपी ने 2022 से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि 4 साल में बीजेपी एक ऐसा काम नहीं कर सकी, जिसके दम पर दोबारा वोट मांगे जा सके। मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि बीजेपी को उत्तराखंड की जनता के 4 साल खराब करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। आपको बता दें कि मनीष ने त्रिवेंद्र सरकार को प्रदेश के विकास में किए गए 5 कामों पर खुली डिबेट की चुनौती दे दी थी।