उत्तराखंड: महाशिवरात्रि पर बड़ी खबर..इस दिन खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट

17 मई को ब्रह्म मुहूर्त में बाबा केदारनाथ के कपाट खुलेंगे। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Kedarnath kapat: Kedarnath kapat will open 17  may
Image: Kedarnath kapat will open 17 may

रुद्रप्रयाग: सबसे पहले आप सभी को महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा केदारनाथ आप सभी पर अपनी कृपा बरसाए। इस बीच हम आपके लिए एक शुभ समाचार लाए हैं। बाबा केदारनाथ के भक्तों के लिए एक अच्छी खबर है। इस साल बाबा केदारनाथ के कपाट 17 मई को ब्रह्म मुहूर्त में खुलेंगे। श्री ओमकारेश्वर मंदिर उखीमठ में केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों और हक हुकूक धारियों ने केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि का ऐलान किया। 17 मई को ब्रह्म मुहूर्त में बाबा केदारनाथ के कपाट खुलेंगे। 15 मई को भैरवनाथ पूजा होगी और बाबा केदारनाथ ओमकारेश्वर मंदिर से प्रस्थान करेंगे। 1 दिन फाटा रात्रि विश्राम के बाद 17 मई की सुबह बाबा केदारनाथ अपने ग्रीष्मकालीन गद्दी स्थल पहुचेंगे। आपको बता दें कि बाबा केदारनाथ 6 महीने उखीमठ और 6 महीने केदारनाथ रहते हैं। 17 मई को ब्रह्म मुहूर्त में बाबा केदारनाथ के कपाट खुलेंगे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: ताड़ीखेत ब्लॉक में आदमखोर गुलदार का आतंक..60 साल के बुजुर्ग को बनाया निवाला