Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस लगातार अपने पैर पसार रहा है। इसके लिए जगह-जगह नई गाइडलाइन भी लाई जा रही है। इस बीच उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए थे। इस वक्त की बड़ी खबर ये है कि उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत पत्नी और बेटी समेत बुधवार को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक उनका बुखार कम नहीं हो रहा है। इस वजह से उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया है। हरीश रावत को एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स ले जाया जाएगा। हरदा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा अनंतोगत्वा कोरोना पहलवान ने मुझे जकड़ ही लिया। आज दोपहर बाद मैंने अपनी पत्नी, बेटी, सुमित रावत, पूरन रावत, इन सबका कोरोना टेस्ट करने का फैसला लिया। मैं तब भी अपना कोरोना टेस्ट करवाने में हिचकिचा रहा था। फिर मुझे लगा नहीं, मुझे भी करवा लेना चाहिये और अच्छा हुआ मैंने टेस्ट करवा लिया। टेस्ट की रिपोर्ट आने पर मैं पॉजिटिव पाया गया हूँ और मेरे परिवार के एक साथ 4 सदस्य भी पॉजिटिव पाये गये हैं। आज दोपहर तक जितने भी लोग मेरे संपर्क में आये हैं वो कृपया अपनी जांच करवा लें, क्योंकि ये सावधानी आवश्यक हैं।
यह भी पढ़ें - जय हिंद: कुमाऊं रेजीमेंट का वीर सपूत सियाचिन में शहीद..3 साल बेटा अब किसे कहेगा पिता?