Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: प्रदेश में चारधाम यात्रा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।17 मई को प्रातः पांच बजे विश्व प्रसिद्ध बाबा केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। श्रद्धालु हेली सेवा के माध्यम से बाबा केदारनाथ के धाम पहुंच सकेंगे। हेली सेवा के लिए इस साल 1 अप्रैल से बुकिंग शुरू हो जाएगी। हेली सेवा और किराये से जुड़ी हर जानकारी राज्य समीक्षा आप तक पहुंचाएगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हेली सेवा को स्वीकृति देने के साथ ही यात्रियों को बड़ी राहत भी दी है। हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ाया गया है। इस तरह तीर्थयात्री इस साल पुरानी दरों पर ही हेली सेवा का लाभ ले सकेंगे। नागरिक उड्डयन सचिव दिलीप जावलकर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 1 अप्रैल से केदारनाथ के लिए हेली सेवा की बुकिंग शुरू हो जाएगी। बुकिंग शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री की अनुमति प्राप्त हो गई है। हेली टिकट की ऑनलाइन बुकिंग जीएमवीएन के जरिये होगी। हेली सेवा के लिए विभाग ने पिछले साल चुने गए ऑपरेटरों से तीन साल तक सेवाएं देने का कॉन्ट्रैक्ट किया है। इस तरह पूर्व में तय ऑपरेटर ही इस साल भी हवाई सेवाएं संचालित करेंगे। आगे पढ़िए