उत्तराखंड: सल्ट विधानसभा उपचुनाव में BJP से हुई बड़ी गलती..अब याद आए त्रिवेन्द्र

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 30 नाम थे लेकिन इनमें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम नदारद था। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Salt Assembly by-election: Trivendra singh rawat now BJP star campaigner in Salt Assembly by election
Image: Trivendra singh rawat now BJP star campaigner in Salt Assembly by election

चमोली: उत्तराखंड में सल्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी हुई है। सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने पहले अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में स्टार प्रचारकों में 30 नाम थे लेकिन इनमें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम नदारद था। अब बीजेपी ने इसे अपनी बड़ी भूल करार दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा सल्ट उपचुनाव में अब बीजेपी के स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल हैं। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि गलती से ये नाम सूची में प्रिंट होने में छूट गये थे। उक्त नामो को पूर्व से ही पार्टी के स्टार प्रचारक सूची में सम्मिलित किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहली लिस्ट में मदन कौशिक, तीरथ सिंह रावत, दुष्यंत कुमार गौतम, रेखा अरुण वर्मा, रमेश पोखरियाल निशंक, अजय भट्ट, अजय टम्टा, राज्यलक्ष्मी शाह, अनिल बलूनी, नरेश बंसल, अजेय कुमार, धन सिंह रावत, राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट, सुरेश जोशी, सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, हरक सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, यशपाल आर्य, अरविंद पांडे, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य, पूरण फर्त्याल, दीवान सिंह बिष्ट, बलवंत भौर्यालल चंदन राम दास और महेश नेगी के नाम शामिल थे। इनमें कहीं भी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम नहीं दिख रहा था। आपको बता दें कि सल्ट विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने दिवंगत विधायक सुरेंद्र जीना के भाई महेश सेना को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि कांग्रेस ने गंगा पंचोली को मैदान में उतारा है। महेश जीना को टिकट देकर बीजेपी ने तीसरी बार राज्य में सहानुभूति कार्ड का दांव खेला है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बंद कमरे से आ रही थी बदबू..अंदर जाकर देखा तो मिली महिला की लाश