Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में घर में काम के लिए सहायक रखना आम बात है, लेकिन किसी को काम पर रखना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है काम करने वाले का पुलिस वेरिफिकेशन कराना, लेकिन लोग अक्सर इसकी अनदेखी कर देते हैं। इस लापरवाही के कई बार गंभीर नतीजे भी भुगतने पड़ते हैं। अब हरिद्वार के रुड़की में ही देख लें, यहां घर में काम करने वाली नौकरानी ने सोने की चेन पर ही हाथ साफ कर लिया। आरोपी महिला ने सोने की चेन चोरी कर सुनार को बेच दी। बहरहाल पुलिस ने आरोपी महिला को सोने की चेन चुराने के आरोप में हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने घर में चोरी करने की बात भी कबूली है। घटना सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की है। यहां नगर निगम के पार्षद बेबी खन्ना की बेटी के घर एक महिला को काम पर रखा गया था।