Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: आपको बता दें कि पिता और पुत्र दोनों पॉजिटिव होने के बाद भी रुद्रप्रयाग के डीएम मनोज गोयल के साथ खुलेआम घूम रहे थे। दरअसल मनोज गोयल रुद्रप्रयाग जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र में निरीक्षण के लिए गए थे जहां पर यह पिता और पुत्र बेखौफ बिना किसी डर के डीएम के साथ घूम रहे थे। दोनों ही उस दौरान पॉजिटिव थे और आइसोलेट होने की बजाय दोनों डीएम के साथ निरीक्षण के दौरान मौजूद थे। जब जिलाधिकारी को उन दोनों के संक्रमित होने की जानकारी मिली तब उन्होंने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। दरअसल रुद्रप्रयाग जिले के नरकोटा गांव में हाल ही में अतिवृष्टि के होने से भारी नुकसान हुआ जिसका जायजा लेने रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मनोज गोयल वहां पर पहुंचे और इस दौरान उनके साथ गांव के ही पुष्प आनंद जोशी और उनके बेटे कमलेश जोशी उनको गांव में हुए नुकसान के बारे में बता रहे थे और जिला अधिकारी के साथ घूम रहे थे। आपको बता दें कि पुष्पजोशी और कमलेश जोशी दोनों ही उस दौरान कोरोना पॉजिटिव थे मगर इस बात की सूचना उन्होंने जिलाधिकारी को नहीं दी और संक्रमित होने के बावजूद भी दोनों पिता-पुत्र खुलेआम जिला अधिकारी के साथ घूम रहे थे।