Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। तेजी से लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। आमजन से लेकर बड़े-बड़े नेता भी इस वायरस से बच नहीं पाए हैं। कोरोना की यह दूसरी लहर पहली वाली से भी अधिक घातक है क्योंकि इसमें ना केवल लोग तेजी से संक्रमित हो रहे हैं बल्कि मृत्यु दर भी तेजी से बढ़ रही है। संक्रमितों की तेजी से मृत्यु हो रही है। ऐसी ही एक बुरी खबर आ रही है यूएसनगर से। इस संक्रमण ने अब उत्तराखंड की भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और दीदी के नाम से मशहूर राजकुमारी गिरी को भी छीन लिया है। दीदी के नाम से पुकारे जाने वालीं और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई है। जी हां, आज सुबह उन्होंने मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली। इसके बाद से ही भाजपा में शोक की लहर छा गई है और तमाम भाजपा नेता उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी गिरी उर्फ दीदी की भी इस संक्रमण ने जान ले ली है।