ऊखीमठ से केदारनाथ चले बाबा भोलेनाथ..17 मई को खुलेंगे कपाट

कोरोना को ध्यान में रखते हुए बेहद सादगीपूर्ण तरीके से बाबा केदार की डोली को रवाना किया गया। 17 मई को प्रात:पांच बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Kedarnath Doli: Baba Kedarnath Doli left from Ukhimath
Image: Baba Kedarnath Doli left from Ukhimath

रुद्रप्रयाग: बाबा केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली आज ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारनाथ धाम को प्रस्थान हुई। कोरोना को ध्यान में रखते हुए बेहद सादगीपूर्ण तरीके से बाबा केदार की डोली को रवाना किया गया। इस अवसर पर रावल भीमाशंकर लिंग, पुजारी बागेश लिंग, देवस्थानम बोर्ड के अपरमुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी. सिंह , कार्याधिकारी एनपी जमलोकी, डोली प्रभारी यदुवीर पुष्पवान सहित प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। आज डोली वाहन द्वारा सीधे गौरीकुंड पहुंचेगी और फिर केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेगी। कल केदारनाथ पहुंचकर कपाट खोलने का विधि विधान शुरू होगा। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि 17 मई को प्रात:पांच बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। चारधाम यात्रा स्थगित है अत: कोरोना महामारी को देखते हुए केवल मंदिरों के कपाट खुल रहे है। पूजापाठ से जुड़े कुछ ही लोगों को धामों में जाने की अनुमति दी गयी है। आज दिन में 12.15 बजे श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। जबकि कल 15 मई गंगोत्री धाम एवं 18 मई प्रात: को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुल रहे है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पूर्व CM त्रिवेंद्र ने खुद ही करा दी अपनी फजीहत..कहा-कोरोना को जीने का पूरा अधिकार