Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: भगवान श्री केदारनाथ की डोली अपने ग्रीष्मकालीन निवास पहुंच चुकी है। महादेव के जयकारों के साथ केदारनाथ के कपाट खोलने की तैयारी हो गई है। हम आपको डोली के केदारनाथ पहुंचने का वीडियो दिखा रहे हैं। 17 मई सुबह 5 बजे केदारनाथ धाम के कपाट खुलने हैं। आज केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली केदारनाथ पहुंची। आज डोली के 28 लोगों का दल केदारनाथ धाम पहुंचा। केदारनाथ के लिए प्रशासन द्वारा देवस्थानम बोर्ड के 14 अधिकारी, कर्मचारी और 14 हक-हकूकधारियों को अनुमति दी गई है। भारत व राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत सभी धार्मिक गतिविधियों का संपादन किया जाएगा। देवस्थानम बोर्ड के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि कपाटोद्घाटन के बाद पूरे यात्रा काल में 20-20 कर्मचारी केदारनाथ में रोटेशन के तहत ड्यूटी देंगे। बताया कि कोरोना के चलते यात्रा स्थगित होने के कारण धाम में प्रतिदिन इन कर्मियों के द्वारा पूजा-अर्चना की व्यवस्था की जाएगी। देखिए वीडियो