जय देवभूमि: बाबा केदारनाथ के कपाट खुले..इन गाइडलाइन का होगा पालन

केदारघाटी में बसे बाबा केदारनाथ के कपाट आज सुबह दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Kedarnath kapat: Kedarnath kapat open for 6 month
Image: Kedarnath kapat open for 6 month

रुद्रप्रयाग: बाबा केदारनाथ के कपाट खुल गए हैं। 6 महीने उखीमठ प्रवास के बाद अब बाबा केदारनाथ ऊंचे पहाड़ों पर 6 महीने विराजेंगे। हालांकि इस बार कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से सख्त गाइडलाइन बनाई गई है। फिलहाल मुख्य रावल के अलावा उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड और केदारनाथ के हक हुकूक धारियों द्वारा चुने गए लोग ही वहां पर पूजा-अर्चना करेंगे। आपको बता दें कि इस बार उखीमठ से बाबा केदारनाथ की डोली को वाहन के जरिए गौरीकुंड तक लाया गया था। गौरीकुंड से बाबा केदारनाथ की डोली शनिवार को केदारनाथ धाम पहुंच गई थी। कपाट उद्घाटन में केदारनाथ मंदिर को फूलों से सजाया गया था। भव्य आरती के साथ ही पूजा अर्चना की गई और 6 महीने के लिए बाबा केदारनाथ यहां विराजमान हो गए। फिलहाल कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से भक्त बाबा केदारनाथ के दर्शनार्थ नहीं आ पाएंगे। संक्रमण के कम होने के बाद कुछ नई गाइडलाइन आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: मनेरी गांव में खांसी-बुखार से महिला की मौत..1 महीने में 5 लोग तोड़ चुके हैं दम