Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। हरिद्वार के लक्सर में नदी और नाले उफान पर आ गए। इससे गंगा का जलस्तर भी काफी बढ़ गया। हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा किनारे वाले लोगों को पहले ही सतर्क किया जा चुका है। लक्सर के बालावाली इलाके में एक टापू पर करीब 75 लोगों के फंसने की खबर सामने आई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को रेस्क्यू कर दिया। दरअसल बालावाली पुलिस चौकी प्रभारी को सूचना मिली थी कि बालावाली क्षेत्र में गंगा का वाटर लेवल बढ़ गया है। इस वजह से नदी की दो धाराओं के बीच में खेती कर रहे कुछ लोग वहीं फंस गए। उनके साथ कुछ जानवर भी फस गए थे। उन्हें वहां से तत्काल निकालना जरूरी था। तुरंत ही आपदा कंट्रोल रूम हरिद्वार, पुलिस कंट्रोल रूम हरिद्वार और पुलिस कंट्रोल रूम रुड़की को इस बात की खबर दी गई। इसके बाद जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद कड़ी मशक्कत से टापू पर फंसे 75 से ज्यादा लोगों और जानवरों को सकुशल निकाला गया।
यह भी पढ़ें - रुद्रप्रयाग: उफान पर मंदाकिनी..देखते ही देखते नदी में समाया वाहन..देखिए वीडियो