Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: सोशल मीडिया के दौर में हर किसी की सुरक्षा दांव पर लगी है। अकेलेपन से जूझ रहे लोग कई बार सोशल नेटवर्किंग साइट पर अनजान महिलाओं से दोस्ती कर लेते हैं, जो कि बाद में उनकी प्रतिष्ठा और जेब दोनों पर भारी पड़ती है। उत्तराखंड में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां लोग अनजान महिलाओं के झांसे में आकर अपना सबकुछ गंवा बैठे। ठगी के इस खेल में पुरुष ही नहीं महिलाएं भी शामिल मिल रही हैं। हरिद्वार में कारोबारी से लेकर संत तक महिला ठगों के मायाजाल में फंसकर ब्लैकमेलिंग का शिकार हो रहे हैं। पिछले दिनों उत्तरी हरिद्वार में रहने वाले एक संत पुलिस के पास आए थे। संत ने बताया कि एक महिला ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर उनसे दोस्ती करने के बाद अश्लील चैट की। अब आरोपी महिला 20 हजार की मांग कर रही है। रानीपुर में रहने वाले एक बुजुर्ग के साथ भी ऐसी ही घटना हुई।