Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
बागेश्वर: कोरोना की दूसरी लहर प्रदेश में हाहाकार मचा रही है। महामारी का प्रकोप केवल बुजुर्गों या युवाओं में नहीं बल्कि छोटे बच्चों में भी नजर आ रहा है। वहीं माना जा रहा है कि पूरे भारत में तीसरी लहर भी जल्द दस्तक दे सकती है। हर किसी को बस यही डर है कि तीसरी लहर के दस्तक देने के बाद आखिर क्या होगा। माना जा रहा है कि तीसरी लहर बच्चों के लिए बेहद घातक साबित होने वाली है और तीसरी लहर में बच्चे सबसे अधिक प्रभावित होंगे। मगर उत्तराखंड में कोरोनावायरस अभी से हालात खराब होते दिखाई दे रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर में भी बच्चे संक्रमण से दूर नहीं है। उत्तराखंड में तेजी से बच्चे संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं जो कि बेहद चिंताजनक है। आंकड़ों की बात करें तो पिछले 7 दिनों में उत्तराखंड में कुल 2,653 बच्चे इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। 9 साल से कम उम्र के कुल 475 बच्चे इस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि इन सभी बच्चों की उम्र 10 साल से कम है। वहीं 10 से 19 साल के 2178 बच्चे पिछले हफ्ते में संक्रमित हुए हैं।