Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां हर किसी को आकर्षित करती हैं। लोग यहां बसना चाहते हैं, ताकि यहां की सुंदरता को करीब से निहार सकें। ऐसे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उत्तराखंड में घर बनाना आसान होगा। प्रदेश के शहरी विकास एवं आवास मंत्री बंशीधर भगत ने नगर विकास की योजना को जन सुविधा की दृष्टि से अधिक उपयोगी बनाने के निर्देश दिए हैं। विधानसभा स्थित कक्ष में विभागीय मंत्री की अध्यक्षता में शहरी विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें जरूरी फैसले लिए गए। शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि फिलहाल विनियमित क्षेत्र के बाहर नक्शा पास कराने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर कोई अपना नक्शा पास कराना चाहता है तो प्राधिकरण को इसे पास करने के निर्देश दिये गये हैं।