उत्तराखंड: CM पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे त्रिवेन्द्र, कई तरह की चर्चाएं

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दिल्ली तलब किया।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Former Uttarakhand CM Trivendra Singh Rawat: Former CM Trivendra Singh Rawat can get big responsibility
Image: Former CM Trivendra Singh Rawat can get big responsibility

देहरादून: उत्तराखंड के राजनीतिक हलकों से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दिल्ली में हाईकमान ने बुलाया है। हालांकि खबर ये भी है कि पूर्व सीएम अपनी बेटी को छोड़ने दिल्ली गए हैं और इसके बाद वो पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। इतना जरूर है कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। तो क्या सीएम दिल्ली में हाईकमान से मुलाकात करेंगे? हालांकि इस मुलाकात में क्या होगा, ये फिलहाल कोई नहीं जानता..लेकिन इस मुलाकात के कई राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को जल्द ही कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि इस बात के मायने तब से ही निकाले जा रहे हैं जब त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के सीएम पद से इस्तीफा दिया था। इस्तीफा देने के बाद ये उनका पहला दिल्ली दौरा है। हालांकि इस बीच खबर ये भी है कि पूर्व सीएम अपनी बेटी को छोड़ने दिल्ली गए हैं। इस बीच वो पार्टी के बड़े नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: एक जिले से दूसरे जिले में जा सकेंगी बसें, जारी हुई गाइडलाइन..आप भी पढ़िए