Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर मुश्किलें बढ़ाने लगा है। पहाड़ों में जहां भारी बारिश आफत का सबब बनी हुई है, तो वहीं मैदानों में तेज अंधड़ तबाही मचा रहा है। आंधी के चलते हुई तबाही की ऐसी ही कुछ तस्वीरें राजधानी देहरादून से आई हैं। यहां शनिवार तड़के करीब चार बजे खूब तेज आंधी चली। जिससे शहर में कई जगह पेड़ गिर गए। कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। आंधी के साथ भारी बारिश भी हुई। बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी है, लेकिन सड़कों पर जगह-जगह पानी भरने से राहगीरों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। खराब मौसम की वजह से आईएमए में होने वाली पासिंग आउट परेड भी दो घंटे की देरी से शुरू हो सकी। बात करें प्रदेश के दूसरे इलाकों की तो मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार रात से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते पहाड़ों में कई जगह रास्ते बंद हैं। रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के चलते नरकोटा गांव में कई घरों में मलबा घुस गया।