Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में लगातार जारी बारिश से नदियां उफान पर हैं। मलबा आने से जगह-जगह हादसे हो रहे हैं। इस बीच एक डराने वाली तस्वीर हरिद्वार जिले से आई है। यहां एक गांव में मवेशी चराने गए दो युवक गंगा की तेज धारा के बीच फंस गए। दोनों की जान पर बन आई थी, नदी का जलस्तर बेतहाशा बढ़ने लगा तो दोनों ने अपने जीने की आस ही छोड़ दी थी, तभी एसडीआरएफ के जवान देवदूत बनकर घटनास्थल तक पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दोनों युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया। इस तरह सही समय पर शुरू हुए रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते दोनों युवकों की जान बच गई। बाद में दोनों ने रेस्क्यू टीम के जवानों का आभार जताया। घटना हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र की है।