Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
ऋषिकेश: चार धाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ी घोषणा की है। चार धाम यात्रा का बेसब्री से इंतजार करने वालों का इंतजार समाप्त होता है। उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा के लिए अब श्रद्धालुओं को अनुमति दे दी है। जी हां, 11 जुलाई से उत्तराखंड के लोग चार धाम यात्रा कर पाएंगे। फिलहाल यह यात्रा प्रदेश के लोगों के लिए ही है और बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं को फिलहाल यात्रा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली है। कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। स्थानीय लोगों के लिए यह यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो जाएगी जबकि प्रदेश के लोगों के लिए 11 जुलाई से यह यात्रा शुरू होगी। यात्रा में शामिल होने से पहले राज्य के लोगों को अपने साथ कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा। बिना कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट के उत्तराखंड के लोगों को चार धाम यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। आपको बता दें कि चार धाम यात्रा के संचालन के ऊपर बीते कई दिनों से कई प्रश्न उठ रहे थे। मगर आखिरकार सरकार ने सभी प्रश्नों के ऊपर विराम लगा दिया है और चार धाम यात्रा पर सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय ले लिया है। राज्य सरकार की तरफ से 11 जुलाई से प्रदेश के सभी लोगों को चार धाम यात्रा की इजाजत दे दी गई है और इसके तहत यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए उत्तराखंड के श्रद्धालु 11 जुलाई से आ सकते हैं। फिलहाल यात्रा उत्तराखंड के लोगों के लिए ही शुरू की गई है।