Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: इंसान और जानवर के बीच खूनी संघर्ष..जरा सोचिए, आखिर आज हम किस दौर में खड़े हैं? जानवर इंसान के खून का प्यासा हो गया है और इंसान जानवर के...देहरादून से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यह वीडियो देहरादून के डोईवाला कस्बे का बताया जा रहा है। यहां आबादी वाले क्षेत्र में एक गुलदार घुस गया और भीड़ ने उस पर लाठी डंडों से जमकर हमला कर दिया। खबर है कि इस दौरान गुलदार में डोईवाला नगर पालिका के सभासद को हमला कर घायल कर दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरीके से दर्जनों लोग गुलदार को घेरे हुए हैं और कुछ लोग उस पर डंडे बरसा रहे हैं। ये बात सच है कि जब से जंगल कटने शुरू हुए तो इंसानों ने जंगलों में दखल देना शुरू किया। जानवरों की बस्ती में कंक्रीट के मकान बनने शुरू हुए, तो जाहिर है कि जानवर अपनी भूख मिटाने के लिए इंसानी बस्ती में दखल देंगे। आगे देखिए वीडियो