Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में 1 जुलाई से चार धाम यात्रा शुरु होने जा रही है। पहले चरण में 3 जिलों के लोगों को ही यात्रा करने की अनुमति मिलेगी। वे जिले हैं रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी। इन जिलों के लोगों को 1 जुलाई से 4 धाम में यात्रा करने की अनुमति मिल चुकी है। मगर यात्रा से पहले कुछ नियम हैं जिनका पालन करना अनिवार्य है। सरकार भी यात्रा से संबंधित एसओपी जारी करने की तैयारियों में जुटी हुई है। पर्यटन विभाग एवं परिवहन विभाग ने भी यात्रा की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार चार धाम यात्रा में आने से पहले यात्रियों को पंजीकरण करवाना आवश्यक होगा। वाहनों को भी पंजीकरण करवाना जरूरी होगा। परिवहन विभाग भी दूसरे राज्यों से आने वाले सभी वाहनों का पंजीकरण का ट्रिप कार्ड जारी करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। यात्रियों को दो अलग-अलग जगहों पर रजिस्ट्रेशन ना करना पड़े इसके लिए दोनों के साथ ही लूट जारी करने की योजना पर काम कर रहे हैं जिससे यात्रियों एवं वाहनों का पंजीकरण एक जगह पर किया जा सके।