Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में जान बचाने के लिए बुजुर्ग शख्स गुलदार से भिड़ गया। गुलदार बुजुर्ग पर लगातार वार करता रहा, उसे लहूलुहान कर दिया, लेकिन बुजुर्ग डटे रहे और गुलदार को खदेड़कर ही दम लिया। किसी तरह बुजुर्ग की जान तो बच गई, लेकिन वो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बेरीनाग तहसील की है। यहां से चार किलोमीटर दूर एक गांव है छड़ोली। गांव में 60 साल के प्रताप राम पुत्र फकीर राम परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार दोपहर प्रताप राम रोज की तरह जानवरों को चराने के लिए जंगल गए थे। तभी झाड़ी में छिपे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से प्रताप राम बुरी तरह घबरा गए, लेकिन बाद में उन्होंने जान बचाने के लिए गुलदार से लड़ने की ठान ली। प्रताप राम गुलदार से करीब 10 मिनट तक जूझते रहे, उसे खदेड़ने की कोशिश करते रहे।