Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: तो राजनीतिक गणित ये कहती है कि उत्तराखंड में एक बार फिर से टीएसआर की वापसी हो सकती है। जी हां..टीएसआर-2 गए तो वापसी टीएसआर-1 की हो सकती है। इस वक्त राजनीतिक विशेषज्ञ अपनी अलग अलग राय रख रहे हैं लेकिन अंदरखाने की मानें तो इस वक्त त्रिवेन्द्र का नाम सबसे आगे चल रहा है। इस वक्त बीजेपी की बैठक बीजापुर गेस्ट हाउस में चल रही है। 3 बजे के करीब विधानमंडल दल की बैठक होने जा रही है। माना जा रहा है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत एक बार फिर शाम 5:00 बजे शपथ ग्रहण कर सकते हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। उधर सूत्रों की मानें तो केंद्रीय नेतृत्व भी नहीं चाहता कि कोई नया चेहरा भेजा जाए। वजह ये है कि फिर से नया मुख्यमंत्री बनाने से भाजपा को बड़ी चुनौती से जूझना पड़ सकता है। उधर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की बॉडी लैंग्वेज भी उनके सीएम बनने की ओर इशारा कर रही है। वो जब कुमाऊं दौरे से लौटे तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। बाकी आपको तो याद ही होगा कि पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने क्या कहा था- टीएसआर जाएंगे तो टीएसआर ही आएंगे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड का अगला सीएम कौन, लिस्ट में ये नाम शामिल