Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार में पति-पत्नी के झगड़े ने खौफनाक रूप ले लिया। पति से झगड़े के बाद महिला घर से चली गई। बाद में उसका शव पेड़ पर लटका मिला। इधर जैसे ही महिला की मौत की खबर घर पहुंची वहां कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। मरने वाली महिला की शिनाख्त नीता पत्नी संजीव के रूप में हुई। 30 साल की नीता अपने पति के साथ खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंदवाला गांव में रहती थी। परिजनों के मुताबिक नीता और उसके पति के बीच अक्सर किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता था। परिजन किसी तरह दोनों के बीच सुलह करा दिया करते थे.