उत्तराखंड: हर की पैड़ी के हुक्का कांड पर हरियाणा में उबाल, सोशल मीडिया पर दिया गया खुला चैलेंज

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हरियाणा के युवाओं ने हरिद्वार के नागरिकों के लिए अपशब्द बोले। उन्होंने पिटाई करने वालों को चैलेंज दिया कि वो हरियाणा आकर दिखाएं। आगे जानिए पूरा मामला
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Har Ki Paidi News: Har Ki Paidi Hookah Viral Video
Image: Har Ki Paidi Hookah Viral Video

हरिद्वार: हरिद्वार में गुरुवार को हरियाणा के कुछ लड़के गंगा घाट पर हुक्का पीते नजर आए थे। गंगा सभा और तीर्थ पुरोहितों ने इन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। बवाल बढ़ने पर पुलिस ने भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। अब हुक्का कांड को लेकर हरियाणा के युवाओं ने हरिद्वार के नागरिकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यहां के लड़कों ने इंटरनेट पर कई वीडियो बनाकर पलटवार किया है। साथ ही हरियाणा के युवकों की पिटाई पर नाराजगी भी जताई। इन वीडियो में हरियाणा के लोगों से एकजुटता का आह्वान करते हुए हुड़दंगियों को पीटने वालों को चैलेंज भी दिया गया है। हरियाणा के युवाओं ने हरिद्वार के नागरिकों के लिए अपशब्द बोले। उन्होंने पिटाई करने वालों को चैलेंज दिया कि वो हरियाणा आकर दिखाएं। हरियाणा के युवाओं ने कहा कि उत्तराखंड में मामूली गलती पर हरियाणा के युवकों को पीटा गया। केस दर्ज करा कर उनका भविष्य चौपट किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल में हैवानियत की हद पार, शराब के लिए पानी न देने पर बुजुर्ग महिला की हत्या
यहां आपको पूरा मामला भी बताते हैं। तीन दिन पहले गंगा किनारे हरियाणा के कुछ युवक हुक्का पी रहे थे। जब गंगा सभा से जुड़े तीर्थ पुरोहितों ने इन्हें रोका तो आरोपी लड़ने लगे। जिसके बाद तीर्थ पुरोहितों ने हुड़दंगियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उनका हुक्का भी तोड़ दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिट रहे लड़कों को बड़ी मुश्किल से भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। हरिद्वार में इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। एक हफ्ते पहले यहां नशे में धुत लड़के डीजे पर अश्लील गाने बजाकर नाच रहे थे। गुरुवार को कुछ लड़के हुक्का पीते पकड़े गए। शुक्रवार को यहां गंगा घाट पर दारू पीने वाले 13 लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अब हुक्का पीने वालों की पिटाई का मामला हरियाणा पहुंच गया है। हरियाणा के कई युवाओं ने हरिद्वार में हुई इस घटना की निंदा की। साथ ही पिटाई करने वालों को सोशल मीडिया पर अपशब्द भी कहे।