Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: पानी...इंसान की मूलभूत जरूरतों में से एक। सोचिए अगर आपको पता चले कि जो पानी आप पी रहे हैं, वो पानी मरे हुए जहरीले सांप के शरीर से रिसते हुए आप तक पहुंच रहा है, तो आपकी क्या हालत होगी। सोचकर ही झुरझुरी हुई न, ऐसे पानी को तुरंत उल्टी कर देने का मन भी करेगा। टिहरी के एक गांव में रहने वाले ग्रामीण इन दिनों कुछ इसी तरह दिक्कत से गुजर रहे हैं। इस गांव का नाम है भंडार्की, जो कि थौलधार के मैंडखाल में स्थित है। यहां पेयजल लाइन से सफाई के दौरान कीड़े या गंदगी नहीं बल्कि मरा हुआ सांप निकला है। घटना के बाद लोगों में जल संस्थान के खिलाफ भारी आक्रोश है। पाइपलाइन से सांप निकलने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। गांव वालों ने कहा कि जल संस्थान की लापरवाही के चलते लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। पेयजल लाइन और टंकियों की सफाई नहीं होती। आलम ये है कि अब पाइप लाइन से सांप निकलने लगे हैं।