Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियां कर रही हैं। अगले साल होने वाले चुनावों को देखते हुए भाजपा से लेकर कांग्रेस पार्टी अपनी-अपनी रणनीति बना रही हैं। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने भी कमर कस ली है और कांग्रेस पार्टी भी आगामी विधानसभा चुनावों की जोरों-शोरों से तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री पद के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान भी कर सकती है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि कांग्रेस उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को ही मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार घोषित कर सकती है। हालांकि यह खबर कितनी सच है यह तो वक्त ही बताएगा मगर यह तो तय है कि हरीश रावत का नाम कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर सबसे आगे चल रहा है।