Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों का दबदबा है। जंगलों से अब जानवर मानव बस्तियों की ओर रुख कर रहे हैं। मानव वन्य जीव संघर्ष के कई मामले उत्तराखंड से सामने आ रहे हैं। अब तक न जाने कितने निर्दोष लोग जंगली जानवरों का निवाला बन चुके हैं मगर उसके बावजूद भी वन विभाग की नींद टूटने का नाम नहीं ले रहे हैं। मानव वन्यजीव संघर्ष की दिल दहला देने वाली घटना उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से सामने आ रही है जिसको सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। रुद्रप्रयाग जिले के सिल्ला-ब्राह्मण गांव में शनिवार रात को गुलदार ने डेढ़ वर्ष की बच्ची को अपना निवाला बना लिया। जी हां, गुलदार बच्ची को आंगन से पकड़ कर उठा कर ले गया और बच्ची को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। हादसे के बाद से समस्त गांव में हड़कंप मच रखा है। हर कोई दहशत में आ रखा है। लोगों के बीच खौफ पसर गया है और उनके चेहरे पर वन विभाग द्वारा लापरवाही करने का आक्रोश भी साफ झलक रहा है।