उत्तराखंड: मसूरी-टिहरी बाईपास रोड पर भूस्खलन,सड़क के दोनों तरफ लगा जाम

लगातार बारिश के कारण मसूरी टिहरी बाईपास रोड लक्ष्मणपुरी के पास भूस्खलन के चलते बाधित है। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Mussoorie-Tehri Bypass Road Landslide: Landslide on Mussoorie-Tehri Bypass Road
Image: Landslide on Mussoorie-Tehri Bypass Road

देहरादून: मानसूनी बारिश पहाड़ी जिलों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। जगह-जगह भूस्खलन की वजह से सड़कें ब्लॉक हैं, नदियां उफान पर हैं। जिस वजह से नदी किनारे रहने वाले लोग भी डरे हुए हैं। भूस्खलन की ऐसी ही खौफनाक तस्वीरें राजधानी देहरादून से आई हैं। जहां मसूरी-टिहरी बाईपास रोड पर भूस्खलन की वजह से ट्रैफिक बाधित हुआ है। लक्ष्मणपुरी के पास सड़क के दोनों तरफ जाम लगा है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं, लोग रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन राहत अब तक नहीं मिली। प्रदेश में बारिश से बुरे हाल हैं। मसूरी में बीते देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के कारण मसूरी टिहरी बाईपास रोड लक्ष्मणपुरी के पास भूस्खलन के चलते बाधित है। जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी हुई है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर रास्ता साफ करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: ऑलवेदर रोड ने इन परिवारों को कर दिया बेघर, बेसुध है प्रशासन
जेसीबी मशीन से मलबे को हटाया जा रहा है। जिससे मार्ग पर यातायात को जल्द सुचारू किया जा सके। मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग प्रदेश के व्यस्ततम राजमार्गों में से एक है। इसके बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के मुताबिक रास्ता खतरनाक बना हुआ है। पहाड़ी से लगातार भूस्खलन होने से मलबा आ रहा है, जिससे मार्ग बार-बार बंद हो रहा है। प्रशासन की तरफ से भूस्खलन क्षेत्र के आसपास जेसीबी मशीनों को तैनात किया गया है, ताकि मलबे को तुरंत साफ कर यातायात सुचारू किया जा सके। सिर्फ देहरादून ही नहीं, दूसरे इलाकों का भी यही हाल है। सड़कों पर जगह-जगह जाम लगा है। फिलहाल बारिश के साथ आई समस्याओं से निजात नहीं मिलेगी, इसलिए जितना संभव हो पहाड़ी रास्तों पर निकलने से बचें। घर से निकलने से पहले संबंधित जगह के मौसम और वहां की सड़कों का हाल जरूर जान लें।