Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में सरकार ने 1 हफ्ते के लिए कर्फ्यू और बढ़ा दिया है। 17 अगस्त तक उत्तराखंड में कर्फ्यू रहेगा। पिछले कर्फ्यू के मुकाबले इस बार सरकार ने काफी हद तक ढील दे दी है। हालांकि उत्तराखंड में वर्तमान में कोरोना संक्रमण के मामले नामात्र के हैं और केसों की रफ्तार भी काफी धीमी पड़ गई है मगर उसके बावजूद भी सरकार किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं लेना चाहती और तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने कोविड कर्फ्यू एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया है। इस बार उत्तराखंड सरकार रात्रि में आवाजाही को लेकर सख्ती बरत रही है। इसका मतलब है कि इस बार उत्तराखंड में रात्रि में आवाजाही करने वाले वाहनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने 26 जुलाई को प्रदेश में कोविड-19 की अवधि 4 अगस्त सुबह 6 बजे तक बढ़ा दी थी। जिसके बाद बीते हफ्ते को कर्फ्यू को 10 अगस्त की सुबह 6 बजे तक किया गया था। एक बार फिर उत्तराखंड सरकार ने 17 अगस्त तक कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ा दी है।