अब गढ़वाल से सामने आया खतरनाक भूस्खलन का वीडियो, इस सड़क पर संभलकर चलें..देखिए

ये वीडियो जोशीमठ बदरीनाथ नेशनल हाईवे के ठीक सामने थैंग गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग का बताया जा रहा है। (वीडियो साभार- न्यूज हाईट)
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Joshimath Landslide: Video of landslide in Joshimath
Image: Video of landslide in Joshimath

चमोली: उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश के बाद जगह जगह भूस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच एक वीडियो गढ़वाल से सामने आया है। ये वीडियो जोशीमठ बदरीनाथ नेशनल हाईवे के ठीक सामने थैंग गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग का बताया जा रहा है। मोटर मार्ग के ठीक नीचे देखिए किस तरीके से भूस्खलन हो रहा है। लोगों ने इस वीडियो को अपने मोबाइल में कैद किया और अब ये वीडियो वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि जोशीमठ क्षेत्र में लगातार भारी बारिश के बाद पहाड़ों से मलवा और पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। हमारी आपसे अपील है कि पहाड़ी रास्तों पर जरा संभलकर चलें, क्योंकि लगातार भूस्खलन से बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। खासतौर पर बरसात के वक्त पहाड़ में गाड़ी चलाते वक्त संभलकर चलें। देखिए वीडियो (वीडियो साभार- न्यूज हाईट)
यह भी पढ़ें - गजब: पहाड़ में अडानी ग्रुप के नाम से बड़ा फर्जीवाड़ा, 150 परिवारों से ठगे लाखों रुपये

  • Youtube सब्सक्राइब करें: