Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 6 अगस्त को यहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दहेजलोभी ससुरालवालों ने पहले उनकी बेटी को बेरहमी से पीटा। बाद में पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। आरोपियों ने बेटी की मौत की सूचना भी उन तक नहीं पहुंचने दी। मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना कनखल थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक जगजीतपुर निवासी चंद्रशेखर ने तीन साल पहले अपनी बेटी अंजलि की शादी बैरागी कैंप, कनखल में रहने वाले मोनू उर्फ संजय से की थी। आरोप है कि शादी के बाद अंजलि को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।