Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में जमीन बेचने के नाम पर कई फर्जीवाड़ों की खबरें सामने आ चुकी हैं। दून में जमीन धोखाधड़ी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं और मासूम लोग धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं और तेजी से फर्जीवाड़ा का धंधा फलफूल रहा है। हाल ही में देहरादून में जमीन से संबंधित कुल 46 लाख की धोखाधड़ी के 2 मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों पीड़ितों की शिकायत पर सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है और साथ ही हर पहलू की गंभीरता से जांच करने में जुट गई है। पहला मामला प्रेम नगर से सामने आया है जहां पर महेश सिंह पुंडीर ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनकी ग्रामसभा भतरेली में कुछ जमीन है जिसकी ग्राम प्रधान नरेश कुमार ने तोताराम, गजेंद्र सिंह और जगजीत सिंह के साथ मिल कर सकता जुलाई 2020 को किसी दूसरे व्यक्ति को 28 लाख 80 हजार रुपए में बेच दिया है। कोतवाली के इंस्पेक्टर ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है और पांचो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।