उत्तराखंड कांग्रेस में अंदरखाने बढ़ी टेंशन, हरीश समेत कई बड़े नेता दिल्ली तलब

पुरोला सीट से विधायक राजकुमार के बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस की बेचैनी बढ़ गई है। पार्टी हाईकमान ने उत्तराखंड कांग्रेस के बड़े नेताओं को दिल्ली तलब किया है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
uttarakhand Congress: Congress leder of uttarakhand will attend meeting in Delhi
Image: Congress leder of uttarakhand will attend meeting in Delhi

देहरादून: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस विधायक राजकुमार पार्टी का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए। एक तरफ कांग्रेस नेता दावे करते रहे कि बीजेपी के कुछ लोग उनसे जुड़ने वाले हैं, बातचीत चल रही है, लेकिन हुआ इसका उल्टा। बीजेपी की सेंधमारी ने कांग्रेस के पैरों तले जमीन खिसका दी। उत्तरकाशी की पुरोला सीट से विधायक राजकुमार के बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस की बेचैनी बढ़ गई है। पार्टी हाईकमान ने उत्तराखंड कांग्रेस के बड़े नेताओं को दिल्ली तलब किया है। कुछ नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं, तो वहीं कुछ वरिष्ठ नेताओं के शाम तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल दिल्ली पहुंच गए हैं, जहां पर पार्टी आलाकमान से उनकी मुलाकात होगी। ऐसी सूचना है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शाम को दिल्ली रवाना होंगे। प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं की अचानक दिल्ली रवानगी को विधायक राजकुमार के बीजेपी में शामिल होने से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पुरोला विधायक राजकुमार BJP में शामिल
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के लिए ये एक हफ्ते के भीतर दूसरा झटका है। इससे पहले कांग्रेस के समर्थन से जीते निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। रविवार को उत्तरकाशी के पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार बीजेपी का हिस्सा बन गए। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद अनिल बलूनी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। बीजेपी प्रवक्ता अनिल बलूनी ने राजकुमार का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी मजबूत होगी। वहीं विधायक राजकुमार के इस कदम से कांग्रेस नेता बुरी तरह खिसियाए हुए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि बीजेपी का तोड़फोड़ की राजनीति का पुराना इतिहास रहा है। राजकुमार एक कमजोर कड़ी थे, जो वक्त से पहले टूट गए। उन्होंने जनादेश और पुरोला की जनता का अपमान किया है।