Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही बरसात के कारण जगह-जगह से तबाही वाली तस्वीरें देखने को मिल रही है। मसूरी में भी बरसात कहर बनकर बरस रही है। पहाड़ो की रानी मसूरी में हुई भीषण बारिश का नतीजा है कि कैंपटी फाल में अचानक ही पानी का बहाव काफी अधिक बढ़ गया। कैंपटी फॉल में जलस्तर बढ़ने से कुछ पुलिस कर्मी एवं दो महिला पर्यटक झरने के दूसरे छोर पर फंस गए। 2 घंटे तक सभी वहां फंसे रहे। पानी का जलस्तर कम होने के बाद वे वहां से बाहर निकल सके। हालांकि पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से बरसात तेज होते ही कैंपटी फाल में नहा रहे 250 व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। मगर उसके बावजूद भी कुछ पुलिसकर्मी एवं दो महिला पर्यटक करीब दो घंटे तक झरने के दूसरे छोर में फंसे रहे और उनकी सांसें अटकी रहीं।