Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
चमोली: संभावना जताई गई है कि उत्तराखंड में कभी भी 8 रिक्टर स्केल तक का भूकंप आ सकता है जो कि सीधे तौर पर तबाही को निमंत्रण देता है। बीते शुक्रवार की बात है.. उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उत्तराखंड की केदारघाटी में सुबह तकरीबन 6 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप उत्तराखंड के लिए मुसीबत बन सकता है। वैज्ञानिकों ने भविष्य में उत्तराखंड में भारी भूकंप की चेतावनी दी है जो कि बड़ी तबाही ला सकती है। नॉर्थ अल्मोड़ा थ्रस्ट और अलकनंदा फॉल्ट में हर वर्ष भूगर्भीय हलचल से साढ़े 4 मिमी धरती उठ रही है। यह भविष्य में 8 रिक्टर स्केल तक का बड़ा भूकंप ला सकता है। भूगर्भीय सक्रियता के कारण श्रीनगर और रुद्रप्रयाग के बीच धरातल प्रति वर्ष 4 मिलीमीटर उठ रहा है। अमर उजाला की न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने इस बात की पुष्टि की है। उनके द्वारा किए गए शोध में जिस प्रकार के आंकड़े सामने आए हैं उनसे वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है।